उज्जैन के राघोपिपलिया गांव स्थित एक तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय रोहित (पिता गोवर्धन राजोरिया) और 14 वर्षीय दीपेश (पिता पवन राजोरिया) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने तत्काल गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में तलाश शुरू की।

करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। शव बाहर निकालने में भी काफी समय लगा।

पढ़ें: ब्लैकमेलिंग केस में फंसे पूर्व रेलकर्मी के वायरल वीडियो की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी नजर

घटना की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि तपोभूमि और ब्रिज के आगे स्थित तालाब में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे मृत पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed