राजधानी के हबीबगंज इलाके में आधी रात को ओवरटेक करने के बाद को लेकर स्कार्पियो सवार दो युवकों ने कार चालक के साथ पहले विवाद किया और बाद में उसके हाथ से 2 मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। घटना शालीमार बिल्डिंग के पास दानीपानी रोड पर रात करीब साढ़े बारह बजे होना बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो सवार दो आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्कार्पियो का नंबर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पीयूष मालवीय (22) रातीबड़ में रहता है और किराए पर टैक्सी चलाता है। शनिवार-रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे वह हबीबगंज स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास सवारी छोड़ने गया था। वापस लौटते समय दानापानी रोड पर एक स्कार्पियो में सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और ओवरटेक की बात को लेकर विवाद करने लगे।

पढ़ें: आधी रात मिठाई की दुकान पर पहुंचे बाबा बागेश्वर, रसगुल्ले-रसमलाई खाकर दुकानदार को कर दिया भावुक

दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद चल रहा था, तभी स्कार्पियो चालक के साथी ने पीयूष के हाथ से उसके दो मोबाइल फोन छीन लिए। उसके बाद दोनों युवक स्कार्पियो में बैठकर वहां से भाग निकले। झगड़े के दौरान पीयूष उनकी गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया था। पहले उसे लगा कि स्कार्पियो वाले युवक उसके मोबाइल फोन वापस कर देंगे, लेकिन जब मोबाइल नहीं मिले तो थाने जाकर दोनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवा दिया।

महिला के गले से सोने का चेन चोरी

इधर कोलार इलाके में रहने वाली संध्या शर्मा (58) रविवार दोपहर आटो में बैठकर जा रही थी, तभी ललिता नगर के पास उनके गले से किसी ने सोने की चैन चोरी कर ली। बाद में उन्होंने थाने जाकर चैन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed