न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sabahat Husain

Updated Wed, 20 May 2026 05:19 PM IST

Twisha Sharma Death Case Updates: पुलिस ने परिजनों को कैसा पत्र दिया? पत्र में ट्विशा के शव को लेकर क्या बातें कही गई हैं? परिजन अपनी किस मांग पर अड़े हैं? आइए जानते हैं सबकुछ।


Twisha Sharma Case Family Refuses Body for Nine Days Police Says AIIMS Lacks Preservation Facility

ट्विशा शर्मा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कटारा हिल्स थाना पुलिस ने ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा को एक पत्र भेजा है। यह पत्र जिला अदालत में सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले दिया गया।

पत्र में क्या लिखा?

पत्र में कहा गया है कि एम्स भोपाल में ट्विशा का शव माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है। शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन यह सुविधा एम्स भोपाल में उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि उसे दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन शव को डिकम्पोज होने से बचाने के लिए परिजन जल्द शव प्राप्त कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed