रंगों और खुशियों का पर्व होली इस बार भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक परिवार के लिए गहरा दुख लेकर आया। दोस्तों के साथ होली की मस्ती में डूबे एक युवा प्रोफेसर की अचानक मौत हो गई। भांग पीने और डांस करने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिंदगी की डोर टूट गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा नायक, पुत्र उमेश नायक, निवासी ऐशबाग के रूप में हुई है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि बुधवार को कृष्णा पूरे उत्साह के साथ अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहे थे। रंग-गुलाल और संगीत के बीच माहौल बेहद खुशियों से भरा हुआ था। इसी दौरान उन्होंने भांग पीने का भी फैसला किया। परिजनों के अनुसार कृष्णा ने एक लीटर दूध में भांग की छह गोलियां मिलाकर पेय तैयार किया और उसे अकेले ही पी लिया। इसके बाद दोस्तों के साथ वह काफी देर तक डांस करते रहे। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें घबराहट होने लगी। वह अपने एक दोस्त के कमरे में गए, जहां अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। दोस्तों ने घबराकर तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कुछ देर इलाज करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से दोस्तों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें- एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कृष्णा नायक ने भोपाल के एक निजी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई की थी। वह एक प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे और एमपी नगर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में भी छात्रों को पढ़ाते थे। अपने व्यवहार और पढ़ाने के अंदाज के कारण वह छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *