जिले की करैरा थाना पुलिस ने लैब खोलने और कैंसर जैसे गंभीर इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी डॉक्टर और उसके ससुर को मथुरा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दामाद-ससुर की गिरफ्तारी के बाद ठगी के और भी कई मामले सामने आने लगे हैं क्योंकि अब कई अन्य पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक बबलू गुचैट नामक व्यक्ति, जो स्वयं को बंगाली डॉक्टर बताता था, टीला रोड क्षेत्र में क्लीनिक संचालित करता था। उसने कई लोगों के साथ ठगी की और परिवार सहित मकान और क्लिनिक खाली करके फरार हो गया था। पुलिस तभी से मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Indore News: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले फील्डिंग करना होगा मास्टरस्ट्रोक, ओस गिरने के बाद बदलेगी रणनीति

आखिरकार विश्वसनीय सूचना पर करैरा पुलिस ने साइबर सेल शिवपुरी की मदद से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में दबिश दी और मुख्य आरोपी बबलू गुचैट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा उसने अपने ससुर राजू साह को दिया था। इसके बाद पुलिस ने ससुर को भी आरोपी बनाते हुए मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को करैरा थाने लाए जाने के बाद कई अन्य पीड़ित भी सामने आए, जिन्होंने लैब खोलने के नाम पर और कैंसर जैसे गंभीर इलाज के बहाने की गई ठगी की शिकायतें दर्ज कराईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *