भीषण गर्मी में भी बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने अब नई व्यवस्थाएं की हैं, जिसके तहत महाकाल लोक से होकर बाबा महाकाल के दर्शन करने तक श्रद्धालुओं के पैर अब नहीं जलेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं ने 13,000 वर्गफीट का हीट प्रूफ पाथ-वे बनाया है।

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और प्रशासक प्रथम कौशिक के निर्देश पर महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और भी बेहतर व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक मे लगभग 13 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में हीट प्रूफ पाथ-वे (सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट) का निर्माण किया गया है। यह विशेष पाथ-वे नीलकंठ से पंचमुखी हनुमान, मानसरोवर, शंख द्वार और बड़ा गणेश मंदिर तक तैयार किया गया है। इस तकनीक के कारण तपती धूप में भी फर्श ठंडा रहेगा, जिससे नंगे पांव चलने वाले श्रद्धालुओं के पैर नहीं जलेंगे। भीषण गर्मी के बीच सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का यह निर्णय दर्शनार्थियों के लिए काफी आरामदायक सिद्ध हो रहा है।

ये भी पढ़ें- कुशीनगर एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना: 75 साल की महिला को टीटीई ने मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ा, गिरफ्तार

13,000 स्क्वेयर फीट में बनाया गया हीट प्रूफ पाथ-वे

मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक में दर्शन पथ पर (लगभग 13 हजार स्क्वेयर फीट में) हीट प्रूफ पाथ-वे (सोलर रिफलेक्टिव पेंट) लगाया है। यह हीट प्रूफ पाथ-वे नीलकंठ से पंचमुखी हनुमान, मानसरोवर से होते हुए शंख द्वार और बड़ा गणेश मंदिर तक किया है। इस हीट प्रूफ पाथ-वे बनन से तपती धूप में भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं जलेंगे। वे बिना किसी असुविधा के सहजता से बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे।

500 मीटर मे लगाया फॉगर सिस्टम

महाकाल लोक, मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए 500 मीटर में फॉगर सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। यह धुंध आधारित सिस्टम पर काम करता है। इसमें पानी की छोटी-छोटी बूंदें लगातार प्रेशर से गिरती हैं। इससे धूप और श्रद्धालुओं के बीच पानी आने से हल्की शीतलता मिलती है। खास यह है कि बिना गीला किए यह श्रद्धालुओं को धूप में राहत प्रदान करता है।

आरओ के ठंडे पानी की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के पास और गेट नंबर 13 के निकट आरओ वाटर और चिलर पाइंट बनाया है। इसकी क्षमता चार हजार लीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। यहां से ठंडे पानी की सप्लाई हर 100 मीटर पर बनाए स्टॉल पर की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके।  पहले उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता था। अब आरओ का ठंडा पानी मिलने लगा है।

 

महाकाल मंदिर में की गई है कुछ ऐसी व्यवस्थाएं

महाकाल मंदिर में की गई हैं कुछ ऐसी व्यवस्थाएं

 

महाकाल मंदिर में की गई है कुछ ऐसी व्यवस्थाएं

महाकाल मंदिर में की गई हैं कुछ ऐसी व्यवस्थाएं

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *