जिले के सेमरिया चौक स्थित टाउन हॉल परिसर में चौकीदार पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 25 दिन पहले हुई इस वारदात में शामिल युवती को कोलगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। घटना 22 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है। टाउन हॉल परिसर में तैनात 60 वर्षीय चौकीदार रामसुख प्यासी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवती उनके पास पहुंची और घर पर जरूरी कॉल करने की बात कहकर उनसे मोबाइल फोन मांगने लगी। शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति बदल गई।

मोबाइल देने से इनकार करते ही चाकू से हमला

चौकीदार द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर युवती अचानक उग्र हो गई और उसने अपने पास रखे चाकू से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी युवती उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल चौकीदार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लंबे समय तक इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, शुरू हुई तलाश

घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए गए।

ये भी पढ़ें- पॉक्सो मामले में फर्जी उम्र सर्वे रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त, जांच के दिए आदेश

25 दिन बाद आरोपी युवती गिरफ्तार

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी युवती लाली उर्फ लल्ली (20 वर्ष) निवासी राजेंद्र नगर, गली नंबर-1, सिटी कोतवाली क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। देर रात ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *