मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य को वाराणसी में 60 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा। तीन से पांच अप्रैल तक चले इस कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति ने लोगों को काफी रोमांचित किया। मंच पर कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को उस समय की झलक देखने को मिली। विशाल सेट, ऊंचे दुर्ग, शानदार लाइट और म्यूजिक ने पूरे माहौल को आकर्षक बना दिया। नाटक में हाथियों, घोड़ों और ऊंटों के काफिलों ने रणभूमि जैसा दृश्य तैयार कर दिया, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता और शौर्य को देखकर लोगों में गर्व की भावना भी दिखाई दी।
