समारोह में शारीरिक व्यायाम, मल्लखंब और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुलिस के बारह विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड की प्रस्तुति भी इस वर्ष खासे आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद आज विभिन्न विभागों की झांकियां, पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में पुलिस, आरपीएफ, बीएसएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल (पुरुष और महिला), जिला होम गार्ड प्लाटून, एनसीसी, सीआरपीएफ बैंड और डॉग स्क्वाड के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल रहे।

झांकियां ओर प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
समारोह में उज्जैन विकास प्राधिकरण की तीन झांकियां शामिल रही, जो सिंहस्थ नगर, शिप्रा नदी के घाटों, मंदिरों, सड़कों और राजमार्गों से संबंधित विकास कार्यों पर आधारित रही। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी, महिला एवं बाल विकास, कृषि और अन्य विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई। वर्ष 2026 के किसान कल्याण वर्ष से संबंधित योजनाओं पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी को भी शहरवासियों ने खूब सराहा। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

मुख्यमंत्री स्कूल के बच्चों के साथ भोजन करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मोहनपुरा विकास खंड के सरकारी हाई स्कूल में आयोजित एक विशेष भोज में भाग लेंगे और बच्चों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।
