10:53 AM, 17-Jan-2026

दौरे को लेकर Pushyamitra Bhargav का बड़ा हमला

10:52 AM, 17-Jan-2026

बस्ती की संकरी गलियों की चुनौती

भागीरथपुरा की गलियां बेहद संकरी हैं। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां राहुल गांधी के काफिले को सभी घरों तक ले जाने के पक्ष में नहीं हैं। संकरी गलियों में सुरक्षा देना कठिन बताया गया है, जिससे कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

10:28 AM, 17-Jan-2026

सुरक्षा व्यवस्था और एसपीजी तैनाती

राहुल गांधी के आगमन से पहले इंदौर में एसपीजी की टीम पहुंच चुकी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे दौरे को लेकर सतर्क हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन हो सके।

 

10:22 AM, 17-Jan-2026

दौरे की तैयारी पूरी

10:20 AM, 17-Jan-2026

भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात

राहुल गांधी भागीरथपुरा बस्ती जाकर दूषित पानी से मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे करीब एक घंटे तक बस्ती में रहेंगे और परिवारों का दुख सुनकर उन्हें सांत्वना देंगे। 

 

10:06 AM, 17-Jan-2026

Rahul Gandhi Indore Visit Live: अपनों को खोने वालों के साथ राहुल, पेयजल त्रासदी पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह इंदौर आ रहे हैं। वे दोपहर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक, राजनीतिक और जनसमस्याओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण जिन लोगों की मौत हुई है राहुल गांधी उनके परिवारों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन और प्रशासन दोनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *