मुरैना के महुआ थाना में एक पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारा है। इसकी सूचना उसे बेटी के अंतिम संस्कार के बाद मिली। मायके पक्ष की शिकायत के बाद महुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर श्मशान से अंतिम संस्कार के एक दिन बाद अस्थियां एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

अस्थियां एकत्रित कर जांच के लिए भेज दी

महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ी और उसे ग्वालियर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।पिता को शक होने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई उसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। मिढ़ेला गांव निवासी पिता सुरेंद्र सिंह तोमर ने बताया बेटी की मौत की खबर हमें मिली। हम सब परिवार सहित उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो गए। तब हमने पीएम नहीं कराया, लेकिन अंतिम संस्कार के दूसरे दिन मुझे पता चला कि बेटी की जहर देने से मौत हुई। पिता की शिकायत पर महुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आज श्मशान से मृतिका की अस्थियां एकत्रित कर जांच के लिए भेज दी है।

2018 में हुई थी शादी

बेटी क्रांति की वर्ष 2018 में रन्हेरा गांव निवासी हीरो उर्फ अरविंद परिहार पुत्र रामनिवास परिहार के साथ हुई थी। अचानक क्रांति की तबीयत बिगड़ गई तो ससुराल वाले उसे मुरैना अस्पताल ले गए। वहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। इसकी सूचना तक ससुराल के लोगों ने मायके में नहीं दी। ग्वालियर के जाते समय रास्ते में बीमार क्रांति के मुंह से झाग आया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल जानों ने मायके पक्ष से यह बात भी छुपाई।

ये भी पढ़ें- Guna: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद 40 फीट गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायलों का इलाज जारी

जानें पुलिस ने क्या बताया?

महुआ थाना प्रभारी एसआई धर्मेंद्र सिंह गौर के अनुसार मिढ़ेला गांव के रहने वाले सुरेंद्र ने उनकी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। इसलिए मृत्तिका की श्मशान से हड्डियां एकत्रित कर मामला जांच में लिया है। दोनों पक्षों के बयान और मृतिका का इलाज किस चीज का चल रहा था, अचानक तबियत क्यों बिगड़ी यह मेडिकल हिस्ट्री और जांच के बाद ही क्लियर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *