ग्वालियर में जलकर वसूली के दौरान मारपीट करने वाले उपभोक्ता से निगम अमले ने 50 हजार रुपये वसूल किए। शेष राशि किश्तों में जमा कराने पर सहमति बनी। …और पढ़ें

HighLights
- जलकर वसूली के दौरान उपभोक्ता ने कर्मचारियों से मारपीट की
- निगम अमले ने कार्रवाई कर 50 हजार रुपये जमा कराए
- कुल बकाया 2.20 लाख, किश्तों में भुगतान तय हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 31 मार्च को जलकर वसूली के लिए पहुंचे उपयंत्री व अन्य कर्मचारियों से मारपीट करने वाले उपभोक्ता को पीएचई के कर्मचारियों ने सबक सिखाया। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और 2.20 लाख में 50 हजार का जलकर जमा कराया।
मामला ग्वालियर के थाटीपुर स्थित गोपालपुरा का है। 31 मार्च को जलकर वसूली के लिए उपयंत्री भरत श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारियों पहुंचे थे। उनके साथ उपभोक्ता मजबूत सिंह पुत्र सुखलाल ने मारपीट कर दी थी। बुधवार को नगर निगम के संयुक्त अमले ने 2.20 लाख रुपये में से 50 हजार रुपये का जलकर मजबूत सिंह से जमा कराया। इस दौरान पीएचई के कर्मचारियों के साथ ही मदाखलत के कर्मचारी बड़ी संख्या में बुधवार को गोपालपुरा पहुंचे। ॉ
हर महीने जमा करने होंगी 50 हजार की किश्त
कर्मचारियों को देखकर गोपालपुरा के लोग भी इकट्ठे हो गए। हालांकि बाद में सहमति बनी कि 50 हजार रुपये तत्काल जमा कराए जाएंगे और बाकी राशि 50-50 हजार रुपये की किश्तों में हर महीने दी जाएगी।
स्थानीय लोगों ने कराया समझौता
- इस कार्रवाई से पहले मंगलवार को पीएचई के अमले ने निगमायुक्त संघ प्रिय को पत्र लिखकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद निगमायुक्त ने वसूली के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया था। बुधवार को निगम का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा और उपयंत्री के साथ मारपीट करने वाले उपभोक्ता मजबूत सिंह का घर घेर लिया। इसके चलते स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए।
- क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद खरे भी मौके पर पहुंचे और निगम के अमले से चर्चा की। उसके बाद सहमति बनी कि मजबूत सिंह से 50 हजार रुपये की राशि तत्काल जमा कराई जाएगी। पीएचई अमले ने विवेकानंद चौराहा थाटीपुर स्थित नटराज होटल से 30 हजार रुपये, डबल हाथरस स्वीट्स पर भी बकाया जल कर राशि 1.72 लाख रुपये होने पर सात दिन के अंदर जमा कराने का नोटिस दिया गया।
