मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा बोलना देश के हित में नहीं है और जनता सब समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, खासकर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव से अंतरराष्ट्रीय स्थिति गंभीर है। ऐसे समय में भारत सरकार तेल और गैस की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन कर रही है, ताकि देश में किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से षडयंत्र कर रहे हैं, उसे जनता जानती है। इसी कारण से ये लगातार सत्ता से दूर हैं। मैं इनकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी।
