मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले लिया है। ओले, बारिश और तेज आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला—कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी चली।

मौसम केंद्र भोपाल ने शुक्रवार के लिए 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। यहां तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं।

इन शहरों में आंधी-बारिश का असर

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी।

भोपाल में आंधी के बाद बारिश, बिजली ठप

गुरुवार शाम राजधानी भोपाल में तेज आंधी चली, जिससे शहर के कई इलाकों कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी, होशंगाबाद रोड और पुराने शहर में बिजली गुल हो गई। रात में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक, अगले 3 दिन आंधी-बारिश,ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

6 अप्रैल तक जारी रहेगा असर

प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिसके चलते 6 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलों का दौर जारी रहेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 10 अप्रैल तक फिर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।मौसम साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

40 डिग्री पार पहुंचा पारा

प्रदेश में गर्मी का असर भी बना हुआ है। गुरुवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा 40.4°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 39.5°C, दमोह और नौगांव में 39°C के आसपास तापमान रहा। वहीं राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-MP में 1.06 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन, बाकी को दूसरे चरण का इंतजार

क्यों बदल रहा मौसम?

प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी दो सिस्टम काम कर रहे हैं। 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा, जिससे 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते से सिस्टम कमजोर पड़ते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। महीने के आखिरी तक ग्वालियर, धार, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *