मध्यप्रदेश में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। ग्वालियर सहित प्रदेश के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में न्यूनतम है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस असर दिखा रहा है, जबकि उसके पीछे एक और सिस्टम आगे बढ़ रहा है। इन दोनों के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिसके बाद ठंडी उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ रुख करेंगी।

5 और 7 दिसंबर को पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 और 7 दिसंबर को बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है। इसके बाद हवा की दिशा उत्तरी हो जाएगी। इससे 7-8 दिसंबर को उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भी ठिठुरन बढ़ेगी।

इस बार दिसंबर भी तोड़ेगा रिकॉर्ड

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष ठंड सामान्य से कहीं अधिक प्रचंड है। भोपाल में नवंबर की सर्दी ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं इंदौर में 25 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। अनुमान है कि दिसंबर में भी ऐसा ही तीखा ठंड का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-अनुपूरक बजट पर तीखी बहस, कांग्रेस ने बताया जनविरोधी, भाजपा ने कहा- विकासोन्मुखी बजट, कल भी होगी चर्चा

पचमढ़ी दिन और रात दोनों में सबसे ठंडा

घने जंगलों से घिरे पचमढ़ी में रात के साथ-साथ दिन में भी तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। बुधवार-गुरुवार की रात 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मुख्य शहरों में ग्वालियर का पारा 8.6° तक गिरा। इंदौर में 10.2°, जबलपुर में 11.4°, भोपाल में 11.6° और उज्जैन में 13° सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-भोपाल की बड़ी झील में शिकारा सेवा का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, 20 शिकारे बड़े तालाब में उतारे

अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा

कल्याणपुर (शहडोल) – 7.4°

शाजापुर – 7.9°

मुरैना – 8.5°

उमरिया – 9.1°

दतिया – 9.3°

राजगढ़ – 9.4°

रीवा – 9.8°

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *