मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। बीते कई दिनों से आंधी-बारिश और बादलों के कारण मिली राहत अब खत्म होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल से प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू होगा और दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है।हालांकि, इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

आज बदलेगा मौसम, तेज आंधी का असर

गुरुवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज होगी।

तीन सिस्टम का असर, इसलिए हुई बारिश

बुधवार को प्रदेश के उत्तर, पूर्व और पश्चिमी हिस्सों में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहे। इसी वजह से भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-मेट्रो की अंडरग्राउंड खुदाई से खतरे में इमारतें,बिना नोटिस दहशत में लोग, जर्जर होटल ढहने का खतरा

11 अप्रैल से नया सिस्टम, लेकिन असर कम

मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, लेकिन इसका मध्यप्रदेश पर असर सीमित रहने की संभावना है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रायसेन, छतरपुर, उज्जैन और शिवपुरी में बारिश के कारण खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई, जिससे नुकसान की आशंका है।

यह भी पढ़ें-नौकरी पर संकट का डर,सड़कों पर उतरे शिक्षक,भोपाल में DPI घेराव,TET आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन

अब शुरू होगा असली गर्मी का सीजन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई प्रदेश में गर्मी के पीक महीने होते हैं। इस बार मार्च के आखिरी दिनों में तापमान 41°C के पार पहुंच गया था, लेकिन बार-बार एक्टिव सिस्टम के चलते गर्मी का असर धीमा पड़ा। पिछले 8 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का दौर बना रहा। फरवरी और मार्च में भी चार-चार बार मौसम बदला, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *