मुख्यमंत्री निवास परिसर में हाईटेक, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर 45 करोड़ से बनने वाले ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया। यह प्रोजेक्ट सरकारी आयोजनों और बैठकों को एक नया स्तर प्रदान करेगा। इसका निर्माण 18 माह में पूरा होगा। बता दें, मुख्यमंत्री निवास परिसर में विद्यमान डोम के स्थान पर विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण होना है। इसका क्षेत्रफल 2226.70 वर्गमीटर होगा। इसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी लाउंज होगा। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे

अन्नप्रसादम के नाम से बनने वाले भोजन क्षेत्र में लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसे जन-मन सभागार नाम दिया गया है। इसमें साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन्स, ध्वनि इन्सुलेशन के लिए एकोस्टिक पैनल की विशेष व्यवस्था होगी। इसके साथ ही समत्व भवन में प्रथम तल पर गेस्ट हाऊस-चिंतन का निर्माण किया जाएगा। चिंतन के रूप में विकसित हो रहे गेस्ट हाऊस में दो कक्ष, डाइनिंग रूम, वीआईपी लाउंज आदि होंगे।   

ये भी पढ़ें-  MP Board 5th 8th Result: 5वीं-8वीं में छोटे जिलों का परचम,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

बड़ी क्षमता: मुख्य ऑडिटोरियम में 1800 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी (1730 कुर्सियां और 96 सोफा सीटें)।

दो मंजिला डाइनिंग हॉल: 2579 वर्ग मीटर में फैले इस हॉल में एक साथ 2400 लोग भोजन कर सकेंगे।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: 12×29 मीटर का विशाल स्टेज, साउंड कंट्रोल रूम, मीडिया बिट और वीआईपी लाउंज।

भव्य गेस्ट हाउस: इसमें 2 लग्जरी बेडरूम, ड्राइंग रूम और ड्रेसिंग रूम की सुविधा होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *