ईरान के साथ अमेरिका-इजराइली की लड़ाई के बीच प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत को लेकर अटकलें लग रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों के कारण जनता भी परेशान हैं। हालांकि सरकार लगातार कर रही है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक हैं। इसका फादया उठा कर लोग कालाबाजारी भी कर रहे हैं। इसके चलते प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2046 स्थानों पर जांच की गई औऱ 2888 एलपीजी सिलिंडर जब्त किये गए तथा 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी (LPG), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल (Crude Oil) का भंडार भी पर्याप्त है। जिससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। मंत्री ने बताया कि एलपीजी के बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने की होड़, रेट बढ़ने से पहले रजिस्ट्री ऑफिसों में उमड़ी भीड़,बढ़ी डिमांड

पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल (MS/HSD) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी ऑयल कंपनियों के पास रोजाना नया स्टॉक पहुँच रहा है। इससे आने वाले दिनों की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-  MP News: वन्यजीवों को बेचा, खरीदा या पाला तो 7 वर्ष की जेल, 313 कछुए जब्त करने के बाद वन विभाग की चेतावनी

पैनिक बाइंग और भीड़ का कारण

मध्यप्रदेश में सामान्य बिक्री प्रतिदिन लगभग 9 KL पेट्रोल और 18 KL डीजल की होती है। पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों द्वारा पैनिक बाइंग (डर के कारण अधिक खरीदारी) करने से कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना बढ़ गई है। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी थी। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की कमी की कोई स्थिति नहीं है। कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार पूर्ति की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  छिंदवाड़ा बस हादसा: सीएम मोहन यादव दिल्ली से लौटकर छिंदवाड़ा जाएंगे, घायलों से करेंगे मुलाकात

अतिरिक्त मांग को पूरा करने के कदम

इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सभी सप्लाई लोकेशन ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं और मांग को पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। खाद्य मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल क्रय करें। किसी प्रकार का संग्रह न करें। ऑयल कंपनी की ओर से यह दोहराया गया है कि LPG, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में है। मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *