मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभार सौंपा है। यह आदेश मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जारी किया गया। गृह विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था संभाग स्तर पर कानून-व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग, पुलिस कार्यों की प्रभावी समीक्षा और समन्वय को मजबूत करने के लिए की गई है। 

ये भी पढ़ें- UCC: रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी समिति, सीएम बोले-प्रदेश वन नेशन, वन लॉ की अवधारणा की ओर बढ़ रहा

जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के निम्न अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए संभागों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें 1991 बैच के आईपीएस और महानिदेशक जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग, इसी बैच के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन को उज्जैन संभाग, 1992 बैच के आईएएस और विशेष पुलिस महानिदेशक जेल जी अखेतो सेमा को चंबल संभाग, विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी और विशेष पुलिस महानिदेशक सतर्कता 1993 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग, 1994 बैच के आईपीएस और विशेष पुलिस महानिदेशक रेल अनंत कुमार सिंह को सागर संभाग और इसी बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को शहडोल संभाग का प्रभारी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव लड़ना होगा महंगा, प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने का प्रस्ताव

वहीं, पिछले आदेश के अनुसार 1991 बैच की आईपीएस प्रज्ञा ऋषा श्रीवास्तव को ग्वालियर संभाग, 1993 बैच के आईपीएस अनिल कुमार को रीवा संभाग और 1992 बैच के आईपीएस आदर्श कटियार को इंदौर संभाग का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। यह आदेश यथावत रहेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *