राज्य सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन को तेजी से बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं, ऑयल कंपनियों और जिला आपूर्ति अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी सीजीडी संस्थाओं को निर्देश दिया कि वे अगले तीन महीनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन देने के स्पष्ट लक्ष्य तय करें।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर
बैठक में कहा गया कि जिन शहरों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां तेजी से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए जिला और वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर आवेदन लेने की योजना तैयार की जाए और इसकी जानकारी जिला प्रशासन व संबंधित विभाग को समय पर दी जाए। ऑयल कंपनियों ने भी बताया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां लोगों को जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अगले तीन महीनों में पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया गया, तो एलपीजी कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 KM लंबे फोर लेन के लिए 758 करोड़ स्वीकृत, सीएम ने गडकरी का जताया आभार
बैठक में 10 सीजीडी संस्थाओं को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाएं और तय लक्ष्य के अनुसार काम करें। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि आवेदन मिलने के पांच दिनों के भीतर ही कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। सरकार ने खास तौर पर आवासीय परिसरों, स्कूलों, छात्रावासों, कॉलेजों, सामुदायिक रसोई और आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक गैस व्यवस्था मिल सके। सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी की पहुंच सुनिश्चित हो, जिससे एलपीजी पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ सके।
ये भी पढ़ें- भोपाल में स्कूल चलें हम अभियान हवा में: 102 अफसरों की ड्यूटी गिने-चुने ही पहुंचे, कई बोले- जानकारी ही नहीं
सीजीडी संस्थाओं को घरेलू एवं व्यावसायिक पीएनजी के आवेदनकर्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिये सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नम्बर इस प्रकार हैं। अवंतिका गैस लिमिटेड – इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887), गैल गैस लिमिटेड – देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788), नवेरिया गैस लिमिटेड – धार (07292-223311), थिंक गैस – भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107), आईओसीएल – गुना (9425991090), मउगंज, रीवा (9424836488), अशोकनगर (9425119522), मुरैना (7223982333), बीपीसीएल – मैहर, सतना शहडोल (9424738607), सीधी, सिंगरौली (9424341954), गुजरात गैस लि. – रतलाम (7412230292) शामिल है। प्रदेश के इन स्थानों से पाइप-लाइन के आस-पास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिये आवेदन कर सकते हैं।
