मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की कोशिश कर रही बैगा समाज की बेटी अनामिका बैगा का मामला सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अब सोशल मीडिया पर अनामिका की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। धौहनी विधानसभा क्षेत्र के डेबा गांव की रहने वाली अनामिका बैगा डॉक्टर बनने का सपना देख रही है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी मेडिकल की पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता चाहती थी। मुख्यमंत्री के बहरी आगमन के दौरान वह उनसे अपनी बात रखने पहुंची थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान अनामिका भावुक हो गई और मीडिया के सामने अपनी परेशानी साझा की।

Trending Videos

 

ये भी पढ़ें-  MP News:   हथियारबंद नक्सलियों के विस्तार के कॉरिडोर रहें जंगल अब बनेंगे जंगली भैंसों का घर

मामला संज्ञान में आने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जानकारी लेने पर सामने आया है कि अनामिका फिलहाल NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है और उसे कोचिंग व छात्रावास के लिए सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि अनामिका का मेडिकल कॉलेज में चयन होता है, तो राज्य सरकार की ओर से उसे हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि अनामिका एक दिन एक सफल चिकित्सक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

ये भी पढ़ें-  2026 ‘कृषि वर्ष’ का शुभारंभ 11 को: CM 1101 ट्रैक्टरों को दिखाएंगे हरी झंडी, 30 हजार किसानों को करेंगे संबोधित

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed