मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थितियों के बीच केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हैं और नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं। पहले अधिकतर कच्चे तेल की आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते होती थी, लेकिन अब अन्य स्रोतों से भी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। देश की रिफाइनरियां भी उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे गैस उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें-  MP News: लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि

होर्मूज में बड़ी राजनयिक सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय झंडे वाले जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिलना भी एक बड़ी राजनयिक सफलता है, जिससे पेट्रोलियम आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल, एटीएस और घरेलू गैस की प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है और इनकी कीमतों में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्य सरकार ने वरिष्ठ मंत्रियों की एक समिति भी बनाई है। 

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: सिलिंडर संकट पर कांग्रेस मैदान में,ब्लॉक स्तर पर तैनात होंगे नेता, लोगों की मदद के लिए बनेगी टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *