मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष जरूर देखना चाहिए। यह एक प्रेरक फिल्म है, जो राष्ट्र के लिए कर्म प्रधान भूमिका का आव्हान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक रामेश्वर शर्मा, महामंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और संघ पदाधिकारियों के साथ फिल्म देखने के बाद यह बात कही। 

Trending Videos

ये भी पढ़ेंं-  भोपाल साध्वी से मारपीट प्रकरण: एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को भोपाल के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गठन 1925 से लेकर पूर्ण हुई एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा पर केंद्रित फिल्म “शतक : संघ के 100 वर्ष” के प्रदर्शन अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिल्म “शतक” को मध्य प्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री घोषित किया गया है। फिल्म का कथानक, समाजोपयोगी संदेश और सांस्कृतिक उत्थान के महत्व को रेखांकित करने के कारण प्रदेश में फिल्म “शतक: संघ के 100 वर्ष” कर मुक्त रहेगी।

ये भी पढ़ें- होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत से अवगत होकर संघ संस्थापकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने और भविष्य को बेहतर बनाने की कल्पना कर ली थी। संघ के माध्यम से बाहरी शक्तियों के कृत्यों के विरुद्ध मजबूती से मुहिम चलाई गई। फिल्म की विशेषता यह भी है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत ग्राफिक्स का उपयोग कर स्वातंत्र्य वीर सावरकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर्दे पर जीवंत किए गए हैं। फिल्म कथा को अभिनेता अजय देवगन ने स्वर दिया है। फिल्म निर्माता वीर कपूर हैं। फिल्म के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्य सरकारों ने भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसे देख सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक दर्शकों से चर्चा भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *