मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। योजना में अब तक लाडली बहनों के खातों में कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 255 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं 354 करोड़ रुपये 11 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विशिष्ट रूप से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 252 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना, 2.90 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  मध्य प्रदेश के बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीदें, डीए, वेतनमान और कैशलेस इलाज पर टिकी निगाहें

वहीं, इसके अलावा शनिवार को मुख्यमंत्री बुरहानपुर जिले में कुल 696.37 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभार्थियों को वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को जिलेवासियों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 32 पूर्ण विकसित विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत 334.22 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 48 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 362.15 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में अधोसंरचना, जनसुविधा, कृषि और अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रोड-शो से होगी। यह रोड-शो शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम तक जाएगा। इस दौरान जिलेवासी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे और अभिनंदन करेंगे। यह पहल जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी और बुरहानपुर में रहने वाले नागरिकों के लिए सुविधाओं और जनसुविधाओं में सुधार लाने का अवसर बनेगी। प्रशासन ने रोड-शो और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में विकास कार्यों की शुरुआत के साथ-साथ जनता में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ेगा। इस मौके पर अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *