रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दौरे पर हैं। जिले के उमरिया गांव में औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रेल कोच इकाई का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला। 

Trending Videos



राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत के विकास की रफ्तार से खुश नहीं हैं। उन्हें यह अच्छा नहीं लग रहा। ‘सबके बॉस तो हम हैं’। भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है? कई लोग कोशिश कर रहे हैं कि भारत में, भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि जब ये चीजें महंगी हो जाएं तो दुनिया इन्हें न खरीदे। यह प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, अब दुनिया की कोई ताकत भारत को विश्व की एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed