भोपाल से ग्वालियर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रास्ते में मानवता का परिचय देते हुए एक घायल युवक की जान बचाने में मदद की। सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देख उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

भीड़ देखती रही, मंत्री ने बढ़ाया हाथ

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था और आसपास लोगों की भीड़ जमा थी लेकिन कोई आगे बढ़कर सहायता नहीं कर रहा था। स्थिति को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान स्वयं वाहन से उतरे और घायल के पास पहुंचे। बिना देरी किए युवक को अपनी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों से बातचीत कर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से युवक की स्थिति नियंत्रित की जा सकी।

शिवराज सिंह ने क्या कहा?

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग तमाशबीन बने रहते हैं, जिससे घायल को समय पर मदद नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है, जबकि यदि पीड़ित को गोल्डन ऑवर में उपचार मिल जाए, तो लगभग 50% जीवन बचाए जा सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी परिस्थितियों में आगे बढ़कर मदद करें। किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। सेवा ही सच्चा धर्म है और परोपकार हमारा कर्तव्य है। जब भी ऐसी स्थिति सामने आए तो आगे बढ़िए और मदद कीजिए। आपकी एक मदद किसी का जीवन बचा सकती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *