न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Tue, 07 Apr 2026 08:21 AM IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें वित्त प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, किसानों की फसल खरीदी और सिंचाई परियोजना पर चर्चा की जाएगी।


MP News: Mohan cabinet meeting today, decision on establishment of Finance Training and Research Institute in

मुख्यमंत्री मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मुख्यमंत्री  मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में भोपाल में ‘वित्त प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान’ खोलने का प्रस्ताव भी आएगा। इस पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके तहत संस्थान की देखरेख और संचालन वित्तीय विशेषज्ञ करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में वित्तीय प्रशिक्षण और शोध को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रस्ताव के अनुसार यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से काम करेगा।  


Trending Videos

ये भी पढ़ें-  विश्व स्वास्थ्य दिवस: भोपाल के सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज अधूरा, करोड़ों खर्च के बाद भी मरीज बेहाल

कैबिनेट में चना और मसूर की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बैठक में गेहूं खरीदी की रणनीति और संभागवार खरीदी केंद्रों की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसका उद्देश्य किसानों को सरल और सुविधाजनक तरीके से गेहूं बेचने की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना का प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की कार्रवाई: शराब दुकान की नीलामी में लापरवाही पर तीन जिलों के दो अधिकारी निलंबित

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *