पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। वहीं मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में सेकेंड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर जयपुर मंडल में तकनीकी कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे मई में निरस्त रहेंगे।
नवरात्रि मेले में मैहर पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
रेल प्रशासन ने नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी हाल्ट देने का फैसला किया है। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद, एलएलटी-रक्सौल, पुणे-गोरखपुर, पूर्णा-पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची, बांद्रा टर्मिनस-पटना, पुणे-बनारस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी और सूरत-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें-MP में नर्स भर्ती पर बवाल, 5700 से ज्यादा पद खाली, निकली सिर्फ 7 वैकेंसी,आरक्षित वर्ग के लिए शून्य पद
मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़ेगा सेकेंड एसी कोच
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19608/19607) में एक सेकेंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था 6 अप्रैल 2026 से मदार से और 9 अप्रैल 2026 से कोलकाता से लागू होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी एनटीईएस या 139 रेल मदद सेवा के माध्यम से लेने की अपील की
यह भी पढ़ें-MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई में रहेंगे निरस्त
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के 7 ट्रिप रद्द किए गए हैं। रेलवे के अनुसार यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा, गति और परिचालन सुविधा बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
– 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
– 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
