भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ के पिता मुन्ना सिंह को 13 साल बाद पुलिस विभाग में फिर से नौकरी मिल गई है। मुन्ना सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल थे, लेकिन वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। यह मामला लंबे समय से लंबित था। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप से इसका समाधान हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने मुन्ना सिंह को फिर से सेवा में बहाल कर दिया है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: कोहरे की चपेट में मध्यप्रदेश, कई इलाकों में पारा 4 डिग्री के करीब, स्कूल बंद, ट्रेनें लेट
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि हाल ही में महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत के बाद हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ को आश्वासन दिया था कि उनके पिता की नौकरी वापस दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया। खेल मंत्री ने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ क्रांति गौड़ के परिवार को राहत मिली है, बल्कि यह सरकार की खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता और न्यायपूर्ण रवैये को भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि इससे क्रांति गौड़ का यह सपना भी पूरा हुआ है कि उनके पिता पुलिस की वर्दी में सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हों।
ये भी पढ़ें- MP News: राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार तेज, सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क नेटवर्क होगा मजबूत और सुरक्षित