विधायक फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश विधानसभा के भांडेर (SC) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले उन्होंने 1998 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई चुनाव लड़े और हारे। 2019 में बरैया ने कांग्रेस जॉइन की और पार्टी ने 2023 में भांडेर से टिकट दिया, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके अलावा वे कई अन्य दलों से भी जुड़े रहे हैं। अब उनकी महिलाओं पर दिए गए बयान के कारण चारों तरफ निंदा हो रही है। यह पहली बार नहीं है कि उनके बयान विवादों में रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  MP में सियासी तूफान: बरैया ने महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी को सही ठहराया, राहुल के साथ भी दिखे; भाजपा हमलावर

63 वर्षीय फूल सिंह जगन्नाथ बरैया ने 1988 में बीई (मैकेनिकल) की पढ़ाई पूरी की। हाल ही में उन्होंने एक बयान में कहा कि यदि कोई व्यक्ति रास्ते में किसी सुंदर लड़की को देखता है, तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। और उसके भीतर बलात्कार जैसी प्रवृत्ति उत्पन्न हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य

इसके अलावा, बरैया ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बलात्कार किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकता और इसमें चार-पांच लोग शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चार महीने, दस महीने या एक साल की बच्चियों के साथ होने वाले बलात्कार के पीछे वही मानसिकता काम करती है। बरैया ने अपने बयान पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब बरैया अपने बयानो से विवादों में रहे है। इससे पहले भी कई बार वह विवादित बयान दे चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: केंद्रीय मंत्री गडकरी आज करेंगे 4,400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास

पहले भी रहे विवादों में

1. एसटी/एसटी नहीं जागे तो देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा (2020)

बरैया ने एक सभा में कहा था कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जागना चाहिए, वरना सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे।  उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद जमकर विरोध हुआ। उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

2. भाजपा की 50 से कम सीटों का दावा (2023)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बरैया ने कहा था कि यदि भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतती है तो वे अपना मुंह काला कर लेंगे। चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से काला तिलक लगाया। 

3. अधिकारियों पर विवादित बयान (2024)

बरैया ने कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती, तो वे भ्रष्ट अधिकारियों की खाल खिंचवाकर उसमें भूसा भरवा देते और कार्यालय में घुसकर भ्रष्ट अधिकारियों को जूता मारते। 

4. एससी/एसटी विधायकों की तुलना (2026)

बरैया ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विधायकों की स्थिति पर कहा कि उनकी हालत “मुंह पर पट्टी बंधे कुत्ते जैसी” हो गई है। ऐसे प्रतिनिधि न तो स्वतंत्र रूप से बोल पाते हैं और न ही अपने समाज के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभा पाते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed