अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने जॉर्डन, कतर, दुबई समेत अन्य देशों पर हमले किए हैं। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस नियाज खान ने कहा कि अरब के सुन्नी देश मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं। इसलिए ईरान उन देशों पर हमला कर रहा है। नियाज खान ने कहा कि अरब के सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोदी में बैठे हुए आराम से सोए हुए थे। इसी वजह से आज इरान उन पर बमबारी कर रहा है। जब अमेरिका ने इजराजल की मदद की और गाजा में लोगों को मारने में उसका साथ दिया, तब कतर अमेरिका को विमान उपहार में दे रहा था। उन्होंने लिखा कि उनके विचार से अरबों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं हैं। अरबों के सनी मुस्लिम देश अमेरिका की गोदी में बैठे हुए आराम से सोए हुए थे। इसी वजह से आज इरान उन पर बमबारी कर रहा है। जब अमेरिका ने इज़राइल की मदद की और गाज़ा में लोगों को मारने में उसका साथ दिया, तब क़तर अमेरिका को विमान उपहार में दे रहा था। मेरे विचार में अरबों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।
Arabs Sunni Muslim countries were enjoying sleep in America’s lap, sitting ensconced. That’s why Iran is bombing those rascal countries. When America helped Israel in killing #Gazans, Katar was gifting aeroplane to America. In my view, #Arabians have not to do anything with Islam
— NIYAZ KHAN (@saifasa) March 1, 2026
ये भी पढें- Indore News: युद्ध के बीच निवेश की संभावनाएं, दुबई पहुंचे इंदौर के नेता और व्यापारी
अब तक सात उपन्यास लिख चुके
बता दें नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया। इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। हाल ही में वे सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे साहित्य लेखन में भी सक्रिय रहे हैं और अब तक सात उपन्यास लिख चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: ईरान-इस्राइल जंग के बीच दुबई में थमा हवाई यातायात, इंदौर के पूर्व विधायक और कारोबारी फंसे
अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व आईएएस
नियाज़ खान अपने बयानों और लेखन को लेकर समय-समय पर सुर्खियों में रहे हैं। उनके एक उपन्यास पर वेब सीरीज आश्रम बनाई गई थी। इस प्रोजेक्ट में श्रेय (क्रेडिट) नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने निर्माता पक्ष के खिलाफ अदालत में मामला भी दायर किया था। इसके अलावा उनकी पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” भी विवादों में रही, जिसमें उन्होंने सनातन परंपरा और ब्राह्मण समाज के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था। इस पुस्तक को लेकर व्यापक बहस और प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: अमेरिका ने हवा में ही नष्ट की ईरान की मिसाइलें, सड़कों-घरों पर गिरा मलबा, दहशत में लोग
मध्य प्रदेश के कई लोग युद्ध में फंसे
ईरान के कतर, जॉर्डन, दुबई पर भी हमला शुरू कर दिया है। इन देशों ने ऐतिहातन अपने एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। इसके चलते भारत आने वाली कई फ्लाइट कैंशिल हो गई। इसके चलते मध्य प्रदेश के कई लोग दुबई और शारजहां में फंस गए है।
