मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन से नई भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को नई रेल और रेल सुविधाओं की निरंतर सौगात मिल रही है, जो प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस नई ट्रेन का मार्ग बीना-सागर-मुड़वारा होकर सिंगरौली, धनबाद और चौपन तक जाएगा। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन सीधी सिंगरौली, तीन दिन धनबाद, और एक दिन चौपन तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नई सुविधा प्रदेश के यात्रियों को समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही व्यापार, खनन और उद्योग क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी।

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और ‘जन्नत’ का रोल

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को लगातार रेल विकास के नए अवसर मिल रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन का दोहरीकरण मंजूर किया है। इसके साथ ही इंदौर-मनमाड रेल लाइन सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जा रही है, और छह अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास तथा 80 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएँगी।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक जाल: बेबीसिटर की नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण-देह व्यापार में धकेला

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ट्रेन के चलते मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। धनबाद तक जाने वाली ट्रेन 30 स्टेशनों को और चौपन तक जाने वाली ट्रेन 15 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। इसके अलावा, जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन के दोहरीकरण से पर्यटन, धार्मिक गतिविधियां और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता के बाद से भोपाल से सिंगरौली क्षेत्र तक सीधी रेल सेवा की मांग चल रही थी। मध्यप्रदेश में रेल परियोजनाओं का विस्तार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, लगभग 2,000 किलोमीटर लंबा रेल प्रोजेक्ट, पश्चिम बंगाल से गुजरात को जोड़ेगा और प्रदेश के उद्योगों को लाभान्वित करेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *