राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। कॉलोनी विकास समिति और आसपास के निवासियों ने एकजुट होकर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मिलावट का मुद्दा बेहद गंभीर हो चुका है। उनका कहना था कि जहां आतंकी घटनाओं में सीमित लोग प्रभावित होते हैं, वहीं मिलावट के कारण देश का हर नागरिक खतरे में है और धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहा है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में गर्मी के बीच मौसम का नया दौर, आज से 4 दिन आंधी-बारिश, कई इलाकों में ओलों का खतरा
रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों में बढ़ रही मिलावट
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि दूध, घी, मावा, पनीर, दाल, चावल और मसालों तक में मिलावट का स्तर बढ़ता जा रहा है। बीमार होने पर डॉक्टर जहां दूध पीने की सलाह देते हैं, वहीं अगर दूध ही मिलावटी हो तो मरीज के स्वास्थ्य पर और बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा फल और सब्जियों को भी कार्बाइड व अन्य रसायनों से पकाए जाने को लेकर चिंता जताई गई।
ये भी पढ़ें- MP News: राजनीतिक चंदे में बीजेपी आगे, ADR रिपोर्ट में खुलासा-BJP को 55.77 करोड़, कांग्रेस को 1.33 करोड़
सरकार से सख्त कानून की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ कड़े से कड़ा कानून बनाया जाए। उन्होंने दोषियों के लिए सख्त सजा, यहां तक कि फांसी तक का प्रावधान करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
