भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल अब महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने 20 मार्च 2026 से इसके दाम 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। अब भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत करीब 116 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी BPCL के ‘स्पीड’, HPCL के ‘पावर’ और IOCL के ‘XP95’ जैसे हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल पर लागू हुई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत अभी भी लगभग 106.52 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है और डीजल करीब 91.89-92 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। आम लोग जो रोजाना सामान्य पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अभी राहत है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित
क्यों बढ़े दाम?
इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई हैं। इंडियन बास्केट में भी तेजी आई है। इसलिए कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के मालिकों पर असर डालेगी, क्योंकि वे बेहतर माइलेज और इंजन के लिए प्रीमियम पेट्रोल भरवाते हैं। उनकी जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा। अगर वैश्विक तेल बाजार में संकट जारी रहा, तो भविष्य में सामान्य पेट्रोल-डीजल पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल आम उपभोक्ताओं को चिंता की जरूरत नहीं, लेकिन प्रीमियम फ्यूल यूज करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया बने अध्यक्ष