राजधानी भोपाल का ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज लंबे समय से अधूरा उपयोग का उदाहरण बना हुआ है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो पाया। अब इसके खतरनाक मोड़ को सुधारने के लिए दोबारा डिजाइन तैयार करने पर सहमति बन गई है। बरखेड़ी और ऐशबाग को जोड़ने के लिए बनाए गए इस पुल पर तीखा घुमाव सबसे बड़ी समस्या बन गया। करीब 119 डिग्री के इस मोड़ को लेकर विशेषज्ञों ने शुरुआत से ही इसे असुरक्षित बताया था। भारी और मध्यम वाहनों के लिए यहां से गुजरना मुश्किल माना गया, इसलिए पुल को चालू नहीं किया गया।


Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में पहले दिन 1616 क्विंटल गेहूं की खरीदी, बाकी जिलों में 15 अप्रैल से उपार्जन होगा शुरू

 

हाल ही में लोक निर्माण विभाग और रेलवे अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि मोड़ को सुरक्षित बनाने के लिए उसका डिजाइन बदला जाएगा। प्रस्ताव है कि मोड़ की चौड़ाई करीब 8.5 मीटर से बढ़ाकर 10.5 से 11 मीटर तक की जाएगी, जिससे वाहनों को आसानी होगी और दुर्घटना का खतरा कम होगा। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे से नई डिजाइन जल्द मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कुछ ही दिनों में सुधार कार्य शुरू किया जा सकता है। निर्माण करने वाली कंपनी ही यह काम पूरा करेगी। 

ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, ढाई घंटे का सफर सवा घंटे में, जल्द शुरू होगा काम

इस प्रोजेक्ट में खामियां सामने आने के बाद विभाग ने सख्ती दिखाते हुए आठ इंजीनियरों को निलंबित किया था। बावजूद इसके, पुल अब तक शुरू नहीं हो सका। अब नई डिजाइन के बाद इसे जल्द चालू करने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *