भोपाल के अल रशीद चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना से निलंबित कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने अस्पताल पर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई की है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों की लगातार निगरानी की जाती है। इसी दौरान जांच में पाया गया कि संबंधित अस्पताल ने योजना के पैकेजों का गलत इस्तेमाल किया और आर्थिक लाभ लेने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में मरीजों को जरूरत से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रखा गया, ताकि योजना के तहत अधिक क्लेम लिया जा सके। इसके अलावा कई दावों (क्लेम) को तय नियमों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार प्रस्तुत नहीं किया गया। एजेंसी ने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल पर अनियमितताओं के कारण 69,800 रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें-  MP News: जीतू पटवारी बोले-जल संसाधन विभाग में कुछ कंपनियों को बार-बार मिल रहा टेंडर, CBI में करेंगे शिकायत

चेतावनी के बावजूद गड़बड़ियां दोबारा सामने आने पर अब अस्पताल को आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आगे चलकर इसे योजना से पूरी तरह अलग करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि आयुष्मान योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *