केंद्रीय बजट 2026-27 संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया। बजट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक प्रभावी और दूरदर्शी बजट है। यह बजट देश के समग्र विकास को गति देगा और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थान दिलाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 का यह तीसरा बजट “सबका साथ–सबका विकास” की भावना को मजबूती देता है। उन्होंने देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी और पत्नी की 9.79 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं (किसानों) और महिलाओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है और आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में बदला मौसम, कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्योपुर-मुरैना में ओले संभव
मध्यप्रदेश को मिलेगा विशेष लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बजट में किए गए कई प्रावधानों से मध्यप्रदेश को सीधा लाभ होगा, जिनमें शामिल हैं 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का विकास, शहरी क्षेत्रों के लिए 5 वर्षों में 5000 करोड़ रुपये का निवेश, छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों का विकास, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास का निर्माण, जिला अस्पतालों का उन्नयन (अपग्रेडेशन) और टेक्सटाइल सेक्टर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में वस्त्र उद्योग (टेक्सटाइल सेक्टर) में सुधार पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश को पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी गई है, जिससे लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, 6 लाख किसानों को लाभ होगा, मालवा-निमाड़ क्षेत्र को औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, सह-बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया
करदाताओं, राज्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र को राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि छोटे करदाताओं के लिए इनकम टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। राजकोषीय घाटा 4.3% तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है। राज्यों के लिए 1.40 लाख करोड़ रुपये का अनुदान तय किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश को भी लाभ मिलेगा। गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी और बुजुर्गों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Bhopal में धड़ल्ले से जारी अवैध कब्जा! गंभीर खतरे में केरवा डैम… जानें क्या है पूरा मामला?
भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और बायोफार्मा हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), रिसर्च एंड डेवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा दिया गया है। भारत को बायोफार्मा हब बनाने और क्लिनिकल ट्रायल स्थलों के विकास की भी योजना है।
ये भी पढ़ें- खेलो एमपी यूथ गेम्स का समापनः इंदौर बना यूथ गेम्स का सरताज, राज्यपाल बोले- प्रदेश अब बन चुका है खेलों की ताकत
पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर गाइड की व्यवस्था, पुरातात्विक स्थलों को खोलने और विदेशी पर्यटकों को टैक्स में राहत देने से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी।
