इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति के मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को उनके पद से हटा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिलीप यादव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। यह कार्रवाई नागरिकों की सेहत से जुड़े गंभीर मामले को देखते हुए की गई है।
