मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मेट्रो पॉलिटन सिटी इंदौर-उज्जैन भविष्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे। इस नाते इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन प्रोजेक्ट भी किसानों के हित में उनके सुझाव के अनुरूप  एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनाया जाएगा। जिन किसानों की भूमि प्रभावित होगी, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार शाम उनके निवास पर भेंट करने आए इंदौर और उज्जैन जिलों के विभिन्न ग्रामों के किसान प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इंदौर और उज्जैन के किसान प्रतिनिधियों ने इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर लेन मार्ग का  निर्माण कार्य किसानों के हित में करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में जल्द लागू होगा नया अग्नि सुरक्षा कानून, 5-10 मिनट में ही मौके पर पहुंचेंगी दमकलें

2935 करोड़ की योजना, 28 गांवों को मिलेगा नया स्वरूप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से 2935.15 करोड़ रुपये की परियोजना के अंतर्गत क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दो जिलों के 28 ग्रामों को नया स्वरूप और जनसुविधा देने के लिए फोर लेन मार्ग निर्मित किया जाएगा। उन्नत संरचना के अंतर्गत इंदौर-उज्जैन के मध्य दो स्थानों वेस्टर्न रिंग रोड और उज्जैन बदनावर मार्ग क्रॉसिंग पर वृहद जंक्शन का प्रावधान है। परिवहन तेज और सुरक्षित रहे इसके लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर आवश्यक प्रबंध भी होंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- राहुल पहले अध्ययन करें, फिर आरोप लगाएं, महाचौपाल में अनर्गल बातें कही

यह परियोजना बड़ी जनसंख्या को लाभान्वित करेगी 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन के इस पुराने मार्ग से जानापाव आने-जाने के लिए भी परिवहन होता रहा है। पूर्व के वर्षों में मार्ग के संकुचित होते जाने से जो दुर्घटनाएं होती रही हैं, वह सिलसिला अब थम जाएगा। किसानों से विचार विमर्श के पश्चात इस ग्रीन फील्ड फोर लेन मार्ग परियोजना के कार्यों को गति दी जा रही है। गत 20 फरवरी को अनुबंध करने के बाद अन्य कार्यवाही जारी है। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए यह परियोजना बड़ी जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को सशक्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *