राज्य शासन ने अशोक नगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है। उनको भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास संचालक बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। उनकी जगह कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह के खिलाफ आनंदपुर धाम ट्रस्ट की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ट्रस्ट से तीन करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की गई थी। यह मामला ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण आवेदन से संबंधित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में भाजपा के दिल्ली कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास शिकायत भेजी गई थी। हालांकि, कलेक्टर आदित्य सिंह ने आरोपों का खंडन किया किया था। 

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘मामा’ के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही लाडली लक्ष्मी

कटेसरिया को अतिरिक्त प्रभार

वहीं, आदेश में वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया, अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे आगामी आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें-  भोपाल गोमांस तस्करी पर बवाल: हिंदू संगठनो ने महापौर बंगले का किया घेराव, मांगा इस्तीफा, पोस्टर पर पोती कालिख

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed