10:44 AM, 16-Feb-2026
MP Budget Session 2026 Live: विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सदन की शुरुआत
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज, सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होगी। अभिभाषण में राज्य सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और विकास की प्राथमिकताओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।
राज्यपाल के संबोधन के बाद सदन में धन्यवाद (कृतज्ञता) प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।
बजट सत्र के दौरान 18 फरवरी को वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश का आम बजट पेश करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है, जिससे सदन में तीखी बहस के आसार हैं।
