मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2026–27 का बजट पेश कर दिया गया है। इसमें 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को समर्पित बताए जा रहे इस बजट में किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। खास बात ये रही कि इस बार का बजट रोलिंग बजट के रूप में बताया गया। इसके साथ ही इस तरह का बजट देने वाला मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है। 

मप्र सरकार ने इस बार रोलिंग बजट पेश किया है। उद्देश्य है कि वार्षिक बजट को दीर्घकालिक दृष्टि से जोड़ा है। इसके आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों के साथ वित्तीय वर्ष 2027-28 एवं 2028-29 के संभावित प्रस्तावों की एक झलक से सदन को अवगत कराने का नवाचार किया गया है। 

सीएम ने क्यों बताया बजट को खास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसमें दो वर्षों का खाका प्रस्तुत किया गया है। वर्ष 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष को कृषि को समर्पित किया गया है और किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। ये बजट GYANII के स्वरूप में है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान), नारी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियलाइजेशन पर फोकस है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘Gyani’ पर आधारित है और इसमें ‘I’ यानी Industry को जोड़कर इसे विकास और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: ‘चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट’, सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *