मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में राजधानी भोपाल को अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास के मोर्चे पर बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। सरकार ने मेट्रो रेल, सड़कों के उन्नयन, अस्पताल भवनों और आवास योजनाओं के लिए अहम प्रावधान किए हैं, जिनका सीधा लाभ राजधानी को मिलेगा। सबसे बड़ा फोकस मेट्रो परियोजना पर है। भोपाल मेट्रो के लिए 656 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिलेगी और शहर के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

सड़क और पुलों पर जोर

ग्रामीण और जिला सड़कों के निर्माण व उन्नयन के लिए 2968 करोड़, बड़े पुलों के निर्माण हेतु ₹1223 करोड़ और सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹756 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजधानी होने के कारण भोपाल के आउटर रिंग रोड, लिंक रोड और नए कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को इसका लाभ मिलने की संभावना है।

शहरी विकास योजनाओं से मिलेगा संबल

AMRUT 2.0 और मिलियन प्लस सिटी योजनाओं के तहत राज्यभर के शहरों के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है। भोपाल को भी पेयजल, सीवरेज और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में इसका हिस्सा मिलेगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए ₹4600 करोड़ तथा अस्पताल भवन निर्माण के लिए ₹527 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे राजधानी के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बेहतर होंगी। वहीं, सरकारी प्राथमिक स्कूलों, समग्र शिक्षा अभियान और सांदीपनि विद्यालय योजना के तहत भी बड़ा बजट रखा गया है, जिससे शिक्षा ढांचे में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट’, सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया

आवास और बिजली राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ₹2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे भोपाल में किफायती आवास निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। अटल गृह ज्योति योजना और बिजली वितरण कंपनियों के ऋण प्रबंधन के लिए भी हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर बजट 2026-27 राजधानी भोपाल के लिए अधोसंरचना विस्तार, ट्रैफिक सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन और आवासीय विकास का रोडमैप लेकर आया है।

यह भी पढ़ें-सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प, किसानों के लिए हुए बड़े एलान

भोपाल के लिए बजट 2026-27 मुख्य बादें

– मेट्रो प्रोजेक्ट – 656 करोड़

– सड़क उन्नयन – 2968 करोड़

– बड़े पुल निर्माण – 1223 करोड़

– शहरी विकास (AMRUT 2.0)  बड़ा आवंटन

– स्वास्थ्य मिशन 4600 करोड़

– स्कूल शिक्षा -11,444 करोड़

– पीएम आवास (शहरी) – 2000 करोड़

– अटल गृह ज्योति – 6033 करोड़

भोपाल में इन 18 सड़कों को मंजूरी

भोपाल में बरखेड़ीकलां से बरखेड़ीखुर्द तक 2 किमी सड़क 8 करोड़ रुपए से बनेगी।

गौरागांव से वास्तु विहार कॉलोनी के 4.50 किमी आंतरिक मार्ग 7.63 करोड़ रुपए से बनेंगे।

डीएम स्कूल बरखेड़ा पठानी से भेल सीवेज प्लांट व्हाया लहारपुर तक 3 किमी मार्ग बनाया जाएगा। इसमें 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

एम्स अस्पताल से डीआरएम पहुंच 1 किमी मार्ग 2 करोड़ रुपए से बनेगा।

सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर से 9 एबीडीए कॉम्पलेक्स तक 1 किमी सड़क 3 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी।

गैलेक्सी टॉवर से विक्रोय कॉलोनी तक आधा किमी सीमेंट क्रांकीट सड़क 3 करोड़ रुपए से बनेगी।

भेल संगम, रजत विहार-दानिश नगर पहुंच तक 1 किमी मार्ग 3.87 करोड़ रुपए से बनेगा।

डोबरा से गांधी नगर तक 2 किमी सड़क 2 करोड रुपए से बनेगी।

टीलाखेड़ी, देहरीकलां से झागरिया सरवर 10 किमी मार्ग 10 करोड़ रुपए से तैयार होगा।

कुराना का 1.20 किमी मार्ग 2.40 करोड़ रुपए में बनेगा।

तारा सेवनिया, गुराड़िया, पृथ्वीपुरा, मन्नीखेड़ा, खेजड़ा देव 9 किमी मार्ग बनेगा। इसकी लागत 16 करोड़ रुपए आएगी।

गुनगा से गरोठिया तक 2 किमी मार्ग का मजबूतीकरण कार्य 2.50 करोड़ रुपए से होगा।

खारपा गांव में आधा किमी मार्ग 1 करोड़ रुपए से बनेगा।

अमझरा से पड़रिया जाट मार्ग 3.20 किमी बनाया जाएगा। लागत 4.50 करोड़ रुपए आएगी।

बावड़ियाकलां रेलवे फाटक से बावड़िया गांव तक डेढ़ किमी सड़क 3 करोड़ रुपए से बनेगी।

पिपलिया धाकड़ से फंदाखुर्द मार्ग में पुल-पुलियाओं का मजबूतीकरण डेढ़ करोड़ रुपए से होगा।

एनएच-356 से गंगा पपलिया से जूना पानी कलारा कल्याणपुर मुंडला, झागरियाखुर्द, आमला, समसपुर एवं खारी से लीलाखेड़ी तक 35 किमी सड़क 70 करोड़ रुपए से बनेगी।

भोपाल बायपास से डोबरा, कोठार, धर्मा, नलखेड़ा, खजूरिया, रामदास बैरसिया मार्ग 44 किमी का संधारण भी होगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *