MP Board Result Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 08:09:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 08:15:48 AM (IST)

MP Board रिजल्ट पर आया अपडेट, 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू, शेड्यूल किया जारी
MP Board Exam: 7 मई से द्वितीय परीक्षा शुरू, कॉपियों का मूल्यांकन जारी (AI Generated Image)

HighLights

  1. एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल जारी
  2. 7 मई से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की द्वितीय परीक्षाएं
  3. ग्वालियर में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा की समय सारणी जारी (MP Board Second Exam Schedule) कर दी है। बोर्ड के अनुसार द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। वहीं मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

अप्रैल के अंत में आ सकता है परीक्षा परिणाम

इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

अब द्वितीय परीक्षा की घोषणा के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि 25 अप्रैल के बाद कभी भी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद जिन विद्यार्थियों के अंक अपेक्षा से कम होंगे या वे असफल होंगे, उन्हें द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी

ग्वालियर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। शिक्षक लगातार कॉपियों की जांच में जुटे हुए हैं, ताकि समय पर परिणाम घोषित किया जा सके।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की द्वितीय परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विषयवार निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगी।

12वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
7 मई बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
8 मई हिंदी
9 मई रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
11 मई एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
12 मई भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 मई भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
14 मई कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
15 मई संस्कृत
16 मई अंग्रेजी
18 मई बायोलॉजी
19 मई ड्राइंग एंड डिजाइन
20 मई समाजशास्त्र
21 मई गणित, मनोविज्ञान
22 मई इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
23 मई उर्दू, मराठी
25 मई राजनीति शास्त्र

10वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक विषय
7 मई हिंदी
8 मई मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
9 मई उर्दू
11 मई गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
12 मई एनएसक्यूएफ के विषय
13 मई संस्कृत
14 मई सामाजिक विज्ञान
16 मई विज्ञान
19 मई अंग्रेजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *