Gwalior Weather Update: मौसम विभाग (IMD Rain Alert)ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 07:23:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 07:24:05 AM (IST)

MP में अप्रैल की शुरुआत में बदलेगा मौसम, 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
MP Weather Update: तपती गर्मी के बीच राहत के संकेत (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अप्रैल पहले सप्ताह में मौसम बार-बार बदलने के संकेत
  2. अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज
  3. अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी का असर देखा गया, लेकिन दोपहर बाद मौसम (MP Weather Update) ने अचानक करवट ले ली। करीब तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि, उमस बढ़ गई।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम में आए इस बदलाव को मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव बताया है। विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में अंचल में गरज-चमक के साथ वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं और बिजली चमकने की स्थिति भी बनी रह सकती है।

दिनभर ऐसा रहा तापमान

मंगलवार सुबह 8:30 बजे ही तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। दोपहर 2:30 बजे तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

तापमान की स्थिति इस प्रकार रही

  • अधिकतम तापमान: 35.8 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 21.3 डिग्री सेल्सियस
  • 05:30 बजे: 22.0 डिग्री
  • 08:30 बजे: 26.4 डिग्री
  • 11:30 बजे: 33.6 डिग्री
  • 14:30 बजे: 34.0 डिग्री
  • 17:30 बजे: 33.8 डिग्री

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन गुरुवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते बादल छाने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

अप्रैल के पहले सप्ताह में बदलाव

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। जहां एक ओर गर्मी का असर रहेगा, वहीं बीच-बीच में बारिश से ठंडक भी महसूस होगी। हालांकि, दूसरे सप्ताह में मौसम के स्थिर होने की संभावना जताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *