नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस में रिक्त 7500 आरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में चयनित हुए करीब 53 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी से 13 मार्च तक ग्वालियर सहित प्रदेश भर में चलेगी।

पिछली बार आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर और लिखित परीक्षा में साल्वर बैठाकर पुलिस में भर्ती हो गए थे। इस बार ऐसी गड़बड़ी न हो इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों का आधार ई-केवाइसी हर चरण के बाद करीब तीन बार किया जाएगा। बता दें कि 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक प्रदेशभर में आरक्षक भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा हुई थी।

25 जनवरी को परिणाम जारी हुआ, जिसमें करीब 53 हजार अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। हर दिन 400 अभ्यर्थियों की होगी शारीरिक परीक्षाप्रदेश में ग्वालियर सहित 10 जिलों में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शारीरिक परीक्षा प्रारंभ होगी, जिसमें 400 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा हर दिन किया जाएगा। ताकि शारीरिक परीक्षा गर्मी शुरू होने से पहले ही संपन्न हो सके।

यहां होगी शारीरिक परीक्षा

भोपाल- लाल परेड ग्राउंड।इंदौर- माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट परिसर आरएपीटीसी इंदौर।जबलपुर- परेड ग्राउंड छठीं वाहिनी विसबल रांझी।

ग्वालियर- परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू। उज्जैन- महानंदा एरीना ग्राउंड देवास रोड।

सागर- शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज बहेरिया।रीवा- परेड ग्राउंड नौवीं वाहिनी विसबल।बालाघाट- फुटबाल ग्राउंड 36वीं वाहिनी विसबल। रतलाम-भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस स्टैंड के पास जावरा।

मुरैना- परेड ग्राउंड पांचवीं वाहिनी विसबल।

सबसे ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी ग्वालियर और चंबल के थे आधार कार्ड में हेरफेर कर भर्ती हुए पुलिसकर्मियों में सर्वाधिक लोग ग्वालियर और चंबल के थे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रदेशभर में इनके खिलाफ एफआइआर हुईं। कुछ आरोपित गिरफ्तार हुए, कुछ अब भी फरार हैं। ग्वालियर में चार और शिवपुरी में तीन एफआइआर दर्ज हैं, लेकिन पुलिस गैंग की जड़ तक नहीं पहुंच पाई।

ऐसे किया था फर्जीवाड़ापिछली बार आधार कार्ड लिखित परीक्षा से ठीक पहले अपडेट कराया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने अपने फोटो, फिंगरप्रिंट की जगह साल्वर के फोटो, फिंगरप्रिंट अपडेट करा दिए। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद शारीरिक परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी बैठे, जिसके लिए फिर आधार कार्ड अपडेट कराया गया। ताकि फर्जीवाड़ा पकड़ में नहीं आ जाय।

अब जब तक शत प्रतिशत फिंगरप्रिंट, रेटिना, फोटो मैच नहीं होगा, ई-केवाइसी संपूर्ण नहीं होगा। पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए बायोमैट्रिक से लेकर अलग-अलग टूल्स परीक्षास्थल पर उपलब्ध रहेंगे।

हर चरण के नंबर अलग, अब पहले जैसी व्यवस्था नहींअब 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद- तीनों चरणों की मार्किंग होगी। पूर्व में क्वालिफाइ-डिस्क्वालिफाइ होता था। इससे कई अभ्यर्थी एक चरण में भी निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे। अब तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मार्किंग होगी, इसके बाद कुल नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी।

मार्किंग भी ऑनलाइन ही होगी। पिछले साल 200 अभ्यर्थी, इस बार संख्या दोगुनी, इसलिए तीन पिट बन रहे-पिछले साल 200 अभ्यर्थी प्रतिदिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए थे, इसलिए दो पिट थे। इस बार संख्या दोगुनी है। इसके चलते लंबी कूद और गोला फेंक के लिए तीन पिट बनाए जा रहे हैं। अमित सांघी, डीआइजी, ग्वालियर रेंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed