भाजपा के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। भाजपा द्वारा यह प्रशिक्षण अभियान प्रदेश भर में मंडल और जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों में वैचारिक मार्गदर्शन, संगठनात्मक रणनीति, योग और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से करीब 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता भाग लेंगे।  

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: तपने लगा मध्यप्रदेश, मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान,मालवा-निमाड़ सबसे गर्म

कई वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन

कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। विभिन्न सत्रों में संगठन और विचारधारा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी जबलपुर पहुंचेंगे। वे  प्रशिक्षण सत्र में वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

ये भी पढ़ें-  T-20 Wrld Cup Final: भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम बोले- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed