मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के बीच विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

ग्वालियर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और स्थिरता का माहौल बना है, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

‘राहुल गांधी लगातार देश और प्रशासन को लज्जित करने का काम कर रहे’


उन्होंने कहा कि जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, ऐसे समय में देश का एकजुट होना बेहद जरूरी है। पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर देशहित में काम करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी लगातार देश और प्रशासन को लज्जित करने का काम कर रहे हैं, जिसकी वह निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सरकार पूरी व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई’


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजकर युद्ध क्षेत्र से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का काम किया गया था और दोनों पक्षों ने भारत की मदद की थी।

ये भी पढ़ें- Simhastha Mahakumbh 2028: किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान

सिंधिया ने कहा कि स्टेट ऑफ हॉर्मुज जैसे संवेदनशील क्षेत्र से दुनिया भर में तेल और गैस की आपूर्ति होती है। वर्तमान परिस्थितियों में कई देशों के लिए यह मार्ग प्रभावित हुआ है, लेकिन भारत के लिए ईरान ने इसे खुला रखा है ताकि देश में तेल और गैस की आपूर्ति में कोई कमी न आए।

उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, लेकिन वह देश को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी संसद में इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *