इंदौर में मोबाइल पर प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील देखने वाले एक 15 वर्षीय किशोर पर उनकी बातों का इतना प्रभाव पड़ा कि वह घर छोड़ कर निकल गया। उसने परिवारवालों के लिए एक पत्र भी छोड़ा। जिसमें लिखा कि- मां, पापा, भैया और दीदी मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग मुझे खोजना मत और न ही रोना। मैं अपने माता-पिता के पास जा रहा हूं। परिजनों ने किशोर के लापता होने पर थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

दोस्त से पांच सौ रुपये लेकर घर से निकला था किशोर

यह घटना इंदौर की कृष्णपुरा कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाले एक परिवार ने थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत की और कहा कि किशोर ने एक पत्र भी छोड़ा है। किशोर मोबाइल फोन भी चलाता था। जांच में पता चला कि किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की। इसके बाद अब वहां की पुलिस को भी बच्चे की तस्वीर व अन्य दस्तावेज भेजकर अलर्ट कर दिया गया है। बच्चे ने अपने एक साथी से घर से निकलने के लिए पांच सौ रुपये लिए थे। पत्र में यह भी जिक्र किया कि उसके दोस्त को पांच सौ रुपये लौटा देना।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: सागर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त; ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रेमानंद महाराज जी से काफी प्रभावित था किशोर- परिजन

परिजनों ने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज जी से काफी प्रभावित था और उनके प्रवचन सुनता था और अक्सर उनके बारे में बात करता था। वह रोज मंदिर भी जाता था और पूजा पाठ भी करता था। उन्होंने आशंका जताई है कि किशोर उनके आश्रम की तरफ रवाना नहीं हो गया। उसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर परिजनों ने खोजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *