जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित बड़ोखर के बालिका सुधार गृह से तीन बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुधार गृह में रह रही तीनों बालिकाओं ने मिलकर वार्डन के साथ मारपीट की और उसकी चाबी छीनकर मौके से फरार हो गईं।

जानकारी के अनुसार तीनों बालिकाओं ने वार्डन पर अचानक से हमला कर दिया। इस दौरान एक बालिका ने वार्डन की गर्दन दबा दी, जबकि दूसरी ने उसके हाथ को काट लिया। मारपीट के दौरान उन्होंने वार्डन से गेट की चाबी छीन ली और सुधार गृह का गेट खोलकर वहां से भाग निकलीं।

ये भी पढ़ें: देख लो सरकार: छिंदवाड़ा में जिंदा किसान को कागजों में बताया मृत, बंद हुई किसान सम्मान निधि; अब काट रहा चक्कर

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार बालिकाओं की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों बालिकाओं को पकड़ लिया जाएगा।

पहली लड़की 23 फरवरी को लाई गई थी वह कैलारस के समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। बाकी दो नाबालिग लड़कियां 9 मार्च को दो दिन पहले ही यहां लाई गई थीं। 

स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस टीम को उनकी तलाश में लगाया हुआ है। जल्द ही बालिकाओं को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *